विवादित बयानों और धार्मिक उन्माद फैला कर चर्चा में रहने वाला डासना मंदिर का विवादित पुतारी यति नरसिंहानंद लापता हो गया है।
रसूले इस्लाम के खिलाफ अपमानजनक बकवास करने वाले यति निरसिंहानंद के करीबियों ने इल्जाम लगाया है कि उन्हें गैर कानूनी तरीके से हिरासत में रखा गया है। उधर पुलिस ने नरसिंहानंद के बारे में जानकारी होने से इंकार किया है।
उपद्रवी नरसिंहानंद के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से इंकार करते हुए पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) एन.के. तिवारी ने उसे हिरासत में लिए जाने के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि नरसिंहानंद को न तो गिरफ्तार किया गया है और न ही हिरासत में लिया गया है।
एन.के. तिवारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसके बाद कानून के मुताबिक कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस बीच, महाराष्ट्र के ठाणे और तेलंगाना के हैदराबाद सहित दूसरे राज्यों में नरसिंहानंद के खिलाफ और प्राथमिकियां दर्ज की गईं, जबकि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया।